Sunday , April 28 2024

नीतीश कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस ने दिखाए तेवर, अखिलेश सिंह बोले- तेजस्वी से हो गई है बात

नीतीश कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस ने दिखाए तेवर, अखिलेश सिंह बोले- तेजस्वी से हो गई है बातबिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का मुद्दा एक बार फिर गर्म होने लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रहे महागठबंधन सरकार में कांग्रेस पार्टी 2 सीटों की मांग कर रही है। पिछले कई महीनो से बिहार में मंत्रिमंडल के बिस्तार पर चर्चा चल रही है। लेकिन, महागठबंधन के घटक दलों में आंतरिक तौर पर सहमति नहीं बनने की वजह से नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कैबिनेट का विस्तार को लेकर भी चर्चा की। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्दी ही बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा  और उसमें कांग्रेस पार्टी को जगह दी जाएगी।  कांग्रेस की ओर से दो मंत्री पद की मांग लगातार की जा रही है।  अखिलेश सिंह ने कहा कि इसे लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बात हो गई है। पटना वापस आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद तारीख तय हो जाएगी कि कब नए सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अखिलेश सिंह ने बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जीत सत्य की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ कुत्सित प्रयास किए जा रहे थे। उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। कोर्ट के फैसले से भाजपा को करारा जवाब मिला है। 2024 में जनता फिर से उन्हें जवाब देगी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch