Tuesday , April 30 2024

मऊ की घोसी सीट से सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, कौन है सुधाकर सिंह, दारा सिंह चौहान से सीधा मुकाबला संभव

मऊ की घोसी सीट से सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, कौन है सुधाकर सिंह, दारा सिंह चौहान से सीधा मुकाबला संभवलखनऊ। मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सुधाकर सिंह को सपा ने यहां से टिकट दिया है। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई है। दारा सिंह चौहान ने यहां से इस्तीफा देकर सपा से भाजपा में दोबारा शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा की तरफ से दारा सिंह चौहान को ही मैदान में उतारा जाएगा। ऐसे में सुधाकर सिंह का सीधा मुकाबला दारा सिंह चौहान से होगा।  घोसी में पांच सिंतबर को मतदान और आठ सिंतबर को मतगणना के साथ रिजल्ट घोषित होगा।

समाजवादी पार्टी की तरफ से घोसी सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए सुधाकर सिंह घोसी से पहले भी विधायक रह चुके हैं। एमए एलएलबी कर चुके सुधाकर सिंह की गिनती सपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। सुधाकर सिंह इससे पहले 1996 में नत्थूपुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। 2012 में परिसन के बाद नत्थूपुर सीट घोसी के नाम से जानी जाने लगी। इस चुनाव में भी सुधाकर सिंह को जीत मिली और विधानसभा पहुंचे। 2017 एक बार फिर सपा ने सुधाकर सिंह को टिकट दिया लेकिन वह भाजपा के फागू चैहान से चुनाव हार गए।

फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल मनोनित होने पर 2020 में भी उपचुनाव हुआ। भाजपा ने विजय राजभर को उतारा और सपा से सुधाकर सिंह को ही टिकट मिला। हालांकि तकनीकी खामियों के कारण सुधाकर को सपा का सिंबल एलाट नहीं हुआ और वह सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे और हार का सामना करना पड़ा।

सपा-भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल
घोसी उपचुनाव सपा और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव है। सपा के सामने अपनी सीट बरकरार रखने की चुनौती है। सपा को यह साबित करना है कि दारा सिंह दौरान और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का साथ छोड़ने के बाद भी वोटरों में उसका प्रभाव अभी बरकरार है। वहीं भाजपा के लिए यह चुनाव लिटमस पेपर टेस्ट से कम नहीं है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch