Tuesday , April 30 2024

वृंदावन में हादसा: बंदरों की लड़ाई की वजह से गिरा मकान का छज्जा, 5 की मौत: बाँके बिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते में हादसा

वृंदावन में हादसा: बांके बिहारी मंदिर के पास जर्जर इमारत की दीवार गिरी, पांच लोगों की मौतमथुरा स्थित वृंदावन में स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा हादसा हो गया। बांके बिहारी मंदिर से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित स्नहे बिहारी मंदिर पास एक जर्जर इमारत की दीवार अचानक से गिर गई। जिसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बाँके बिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते में एक घर का छज्जा बंदरों की लड़ाई की वजह से गिर गया, जिसके बाद 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद वृन्दावन के इस इलाके में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिल कर मलबे को हटाया। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना दुसायत मोहल्ले की है। 10 लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुँचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बन्दर आपस में लड़ रहे थे और इसी कारण विष्णु बाग़ वालों के घर का छज्जा गिर गया। वहाँ उस दौरान करीब एक दर्जन लोग मलबे के नीचे दब गए। आनन-फानन में उन लोगों को निकाला गया और फिर इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। वृन्दावन का बाँके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी आस्था का केंद्र है।

ऐसे में पिछले कुछ दिनों से भक्तों की भारी भीड़ यहाँ पहुँच रही थी और ये रास्ता खासा व्यस्त था। 2 मंजिला मकान का एक बड़ा हिस्सा गिरने से ये हादसा हुआ। 6 श्रद्धालुओं का अभी भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मकान का हिस्सा भरभरा कर गिरा। कोतवाली क्षेत्र में जहाँ ये घटना हुई, वहाँ से बाँके बिहारी मंदिर मात्र 100 मीटर दूर है। जबकि स्नेह बिहारी मंदिर वहीं पर है। ये मकान काफी पुराना था।

घायलों में से अधिकतर को पास में ही स्थित सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चीख-पुकार मचने के बाद पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया गया। कानपुर के अरविंद यादव, गीता कश्यप, रश्मि गुप्ता, देवरिया के चंदन राय और पंजाब की अंजू को मृत घोषित किया गया है। नगर निगम की टीम मौके पर पहुँची है। मकान का जो हिस्सा खतरनाक है, उसे भी हटाया जा रहा है। 2 दिन पहले ही लाखों श्रद्धालु यहाँ पहुँचे थे और 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch