Wednesday , May 1 2024

यूपी में बारावफात के जुलूस में तिरंगे में अशोक चक्र की जगह उर्दू में लिखा धार्मिक नारा, केस दर्ज

Video: यूपी में बारावफात के जुलूस में तिरंगे में अशोक चक्र की जगह उर्दू में लिखा धार्मिक नारा, केस दर्जसुल्तानपुर/लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर में बारावफात के जुलूस में तिरंगे बदला गया। सुल्तानपुर में गुरुवार को बारह रबीउल अव्वल का जूलूस निकाला। इस दौरान झंडे भी लहराए गए। इनमें एक झंडा तिरंगा था लेकिन उसका स्वरूप बदला हुआ था। तिरंगे के बीचे से अशोक चक्र हटाकर उसपर उर्दू में नारा लिखा गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें जुलूस में लोग झंडा फहराते दिखे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल होते ही हंगामा हुआ। लोगों ने इसका विरोध किया। तिरंगे के अपमान मामले में हिन्दू युवा वाहिनी नेता सत्यम की तहरीर पर बलदीराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ रमेश ने बताया कि तिरंगे का अपमान हुआ। इसलिए एक अज्ञात खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसे चिन्हित कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। वीडियो के आधार पर विरोध हुआ और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। ये भी दावा किया जा रहा है कि जुलूस के दौरान इलाके में पुलिस भी मौजूद रही। एक युवक जुलूस में झंडा लेकर घुसा। इसकी जानकारी होते ही उसे जुलूस से बाहर निकाल दिया गया था।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch