Saturday , April 27 2024

हिमाचल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस क्रॉस वोटिंग से हारी, महाजन ने बढ़ाया भाजपा का हर्ष

क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस में चिंताओं के बीच, हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत लिया है। बताया जाता है कि दोनों को 34-34 वोट पड़े। इसके बाद ड्रा ऑफ लॉट्स कराने का फैसला लिया गया। इसमें भाजपा उम्मीदवार विजयी हो गया। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद क्रॉस वोटिंग की अटकलों को बल मिला है।

चुनाव के दौरान चिंतपूर्णी से सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक सुदर्शन बब्लू ने आखिरी वोट डाला। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सभी 68 सदस्यों ने मतदान किया। हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष ने सबसे पहले वोट डाला। क्रॉस मतदान की अटकलों के बीच वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायकों ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप वोट किया है।

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 सीटें हैं। उसे विधानसभा में तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतार कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर  विधानसभा परिसर में बनाये गए मतदान केंद्र में आज सुबह 9: 00 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान अपरान्ह 4:00 बजे तक चला। प्रदेश के सभी 68  विधायकों ने वोट डाले। कांग्रेस के 40, भाजपा के सभी 25 और 3 निर्दलीय विधायकों ने मतदान किया। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के हर्ष महाजन के बीच मुकाबला है। चुनाव जीतने के लिए 35 विधायकों के वोट की आवश्यकता है।

 

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch