Monday , January 13 2025

अगर आपके हाथों में भी बने हैं ये खास निशान, तो ये खबर सिर्फ आपके लिए

जिस तरह ज्योतिषशास्त्र में कुंडली को देखकर भाग्य का पता लगाया जाता है, उसी तरह हस्तरेखा विज्ञान में हाथों और पैरों की रेखाएं देखकर जातकों के भाग्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जाता है। दरअसल, इंसान के हाथों की रेखाएं उनके भाग्य के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। हस्तरेखा शास्त्र को अंग्रेजी में palmistry कहते हैं।

बता दें कि इंसान की हथेलियों में बहुत से निशान ऐसे बने होते हैं, जो भविष्य में अचानक ही सफलता हासिल करने के संकेत देते हैं। इसके अलावा कुछ निशान ऐेसे होते हैं जो केवल अद्भुत लोगों के हाथों में ही होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे निशानों के बारें में, जो इंसान को अचानक अमीर बनाने वाले संकेत देते हैं।हथेलियों पर X का निशान बना होना

जिन लोेगों के हाथों में X का निशान बना होता है, उन्हें आजीवन धन की कमी नहीं होती है। इन्हें समाज में यश और सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग खुशमिजाज होते हैं तथा कोई भी काम करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे लोग कड़ी मेहनत से सफलता हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोगों को पार्टनर का पूरा सहयोग मिलता है।

हथेलियों पर M का निशान बना होना

यदि आपकी हथेली पर M के निशान बने हैं तो इसका मतलब आपमें साहस कूट-कूट कर भरा है। M लेटर वाले लोगों को चुनौतीपूर्ण कार्य करने में बहुत मजा आता है। ऐसे लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। ऐसे लोग अपना रास्ता स्वयं बनाने में यकीन रखते हैं। ये लोग जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। इन लोगों की शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर से नोंक-झोक चलती रहती है। इन लोगों की इज्जत ताउम्र बनी रहती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About admin