Saturday , May 11 2024

RCB ने लगाया हार का ‘छक्का’, 6 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

IPL-12: विराट के ‘चैलेंजर्स’ ने रंग तो बदला, पर नहीं बदली किस्मत

कैगिसो रबाडा (21 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर (67) की आतिशी पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल सीजन 12 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके ही घर में 4 विकेट से मात दे दी है.

आईपीएल सीजन 12 विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए श्राप साबित हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स से मात खाकर बेंगलुरु की टीम ने एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को आईपीएल सीजन 12 की शुरुआत से लेकर अब तक अपने सभी 6 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है. इसी के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने किसी IPL सीजन के शुरुआत में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने IPL 2013 में लगातार 6 मैच गंवाए थे और अब IPL 2019 में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस अनचाहे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.

IPL सीजन के शुरुआत में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड:  

6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2019)

6 दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स)  (2013)

5 डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद (2012)

5 मुंबई इंडियंस (2014)

4 मुंबई इंडियंस (2008)

4 मुंबई इंडियंस (2015)

आईपीएल 2019: अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर

शुरुआती 6 मैच, सभी हारे

1. बेंगलुरु को चेन्नई ने 7 विकेट से हराया

2. बेंगलुरु को मुंबई ने 6 रन से हराया

3. बेंगलुरु को हैदराबाद ने 118 रन से हराया

4. बेंगलुरु को राजस्थान ने 7 विकेट से हराया

5. बेंगलुरु को कोलकाता ने 5 विकेट से हराया

6. बेंगलुरु को दिल्ली ने 4 विकेट से हराया

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch